माउन्ट आबू राजस्थान में स्थित अरावली पर्वतमाला रेंज में जंगल से घिरा एक सुंदर हिल स्टेशन शहर है। माउन्ट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है।
माउन्ट आबू के पर्यटन स्थल :
नक्की झील : नक्की झील माउन्ट आबू का मुख्य पर्यटन आकर्षण है नक्की झील के पास एक पहाड़ी पर टॉड रॉक है। टॉड रॉक झील के सामने चट्टान के किनारे से झील में कूदने के लिए एक टॉड की तरह दिखता है। झील के किनारे सनसेट पॉइंट की और जानेवाला रास्ता है। झील के पास पहाड़ियों पर रघुनाथ मंदिर और महाराजा जयपुर पैलेस भी है। झील में नौका विहार और झील के चारों ओर घुड़सवारी का एक अलग ही मजा है।
दिलवाड़ा मंदिर : दिलवाड़ा मंदिर श्वेताम्बर जैन मंदिरों का एक समूह है जो राजस्थान के सिरोही जिले में माउन्ट आबू से लगभग २ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। दिलवाड़ा मंदिर बहुत ही शुद्ध सफेद संगमरमर और जटिल संगमरमर की नक्काशी के उपयोग के लिए प्रसिद्ध है। दिलवाड़ा मंदिर जैन तीर्थ स्थान है, और एक महत्त्वूर्ण पर्यटन आकर्षण है।
गुरु शिखर : गुरु शिखर, राजस्थान के अरावली पर्वतमाला का उच्चतम बिंदु है। यह माउन्ट आबू से १५ किमी दूर है। भगवान दत्तात्रेय के नाम पर इसका नाम गुरु शिखर या गुरु का शिखर रखा गया है। यहां से आप खूबसूरत अरावली रेंज की पर्वतमाला दूर दूर तक देख सकते हैं। गुरु शिखर के नजदीक में हनीमून पॉइंट है जहां पर आप अपने मोबाइल से सेेेल्फी फोटो लेने का मजा ले सकते हैं।
अचलेश्वर महादेव मंदिर : अचलेश्वर महादेव मंदिर अचलगढ किले के नजदीक में स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर है।
सनसेट पॉइंट : अगर आप माउन्ट आबू में है तो आपको सनसेट पॉइंट बिलकुल भी मिस नहीं करना चाहिए। सनसेट पॉइंट से आप डूबते हुए सूरज का खूबसूरत नजारा देख सकते है जो आपके मन को प्रफुल्लित कर देगा। यहां पर आप घुड़सवारी की राइड का भी मजा ले सकते हैं।
हनीमून पॉइंट : हनीमून पॉइंट कपल्स में बहुत मशहूर है यहां पर कपल्स लंबी रोमांटिक राइड और फोटोज का मजा ले सकते है यहां का दिल को छू लेने वाला नजारा आपके जीवन में रोमांस भर देगा।
अर्बूदा देवी मंदिर : अर्बूदा देवी मंदिर ऊंची चट्टान पर एक गुफा के अंदर है और यहां तक ३६५ सीढ़ियां चढ़कर पहुंचा जा सकता है।
माउन्ट आबू वन्यजीव अभयारण्य : माउन्ट आबू वन्यजीव अभयारण्य भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला में से एक अरावली पर्वतमाला श्रृंखला में स्थित है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें